फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: कंटेनमेंट जोन से बैरिकेट को लांघ बाजारों में घूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित आने के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस की निगरानी में सील कर दिया गया है। लोग बाहर न घूमे इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लेकिन क्षेत्र के लोगों को समझाने में पुलिस भी नाकामयाब साबित हो रही है। लोग कंटेनमेंट जोन के मुख्य राहों पर लगाए गए बेरिकेट को पार कर शहर में घूम रहे हैं। जो कि पूरे अंबाला के लिए खतरा बन सकता है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा भी लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। कंटेनमेंट जोन में हालात तो यहां तक है कि लोग सामान की दुकान भी खोल कर बैठे हुए है। जहां से लोग खाने-पीने का सामान खरीद रहे हैं। अगर क्षेत्र का एक भी व्यक्ति संक्रमित होता है तो यह वायरस पूरे क्षेत्र में फैलने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें