फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाईयों से भरा कंटेनर फ्लाईओवर की ग्रिल तोड़ नीचे गिरा, ड्राईवर की जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह नेशनल हाईवे 1 पर मोटर मार्केट के फ्लाईओवर से एक कंटेनर ग्रिल तोड़ नीचे गिर गया। गनीम यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब कंटेनर चालक मोटर मार्केट फ्लाईओवर से लुधियाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके कंटेनर के आगे एक बाइक सवार ने कट मार दिया। जिसे बचाने के चक्कर में जैसे ही कंटेनर चालक ने हैंडल घुमाया, तो कंटेनर अनियंत्रित हो गया और ग्रिल तोड़ 30 फुट नीचे आ गिरा। हादसा देखते ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग ड्राइवर को देखने के लिए ट्राली के पास पहुंचे और ड्राइवर को देखते ही लोगों ने भी चैन की सांस ली। इसके बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को ट्राली से उठाकर दूसरी ट्राली में रखा गया। बताया जा रहा है कंटेनर में दवाईयों का पाउडर था। जोकि मुंबई से पंजाब के रोपड़ स्थित फैक्ट्री में लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें