फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में घटी आक्सीजन सिलेंडरों की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में जहां कोरोना के समय बनाए गए पीएसए प्लांट का लाभ अब देखने को मिल रहा है। नए स्थापित किए गए आक्सीजन प्लांट के कारण अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडरों की खपत आधे से भी कम हो गई है। जहां पहले महीने में एक हजार से 1200 सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे तो वहीं अब यह संख्या घट कर सिर्फ 100 से 150 तक रह गई है। इनमें भी वो सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे हैं जिन्हें एंबुलेंस या फिर किसी मरीज को वार्ड में चाहिए होते हैं। नए बनाए गए आक्सीजन प्लांट को कोरोना के समय शुरू किया गया था। विभाग के पास तीन आक्सीजन प्लांट जिनमें से एक का काम पूरा करना बाकी है।
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट के इंचार्ज डॉ विजय वर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में दो आक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं। जिनसे पूरे अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।
दूसरे प्लांट को भी नियमित चलाया जाता है। जिससे आपातकालीन में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में दो प्रकार के आक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक 47 लीटर का होता है और दूसरा 10 लीटर का। नई एंबुलेंस में जहां एक 47 लीटर का सिलेंडर लगाया जाता है तो वहीं पुरानी एंबुलेंस में दो सिलेंडर दिए जाते है जिसमें एक 47 लीटर और दूसरा 10 लीटर का होता है। इससे मरीज को रेफर करते हुए इस्तेमाल में लाया जाता है। सिलेंडर खत्म होने से चार दिन पहले ही नया ऑर्डर दे दिया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना के बाद से अब अस्पताल में आक्सीजन की खपत कम हो गई है। हमारे पास जो प्लांट है उन्हें भी नियमित चलाया जाता है। जिससे आपातकालीन के समय कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

डॉ संगीता गोयल, पीएमओ, अंबाला शहर नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें