नारियल फोड़कर गली के निर्माण का कार्य शुरू कराते रजत मलिक। प्रवक्ता
बराड़ा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-16 के निवासियों को जल्द ही खस्ताहाल सड़क से मुक्ति मिलने जा रही है। गुरुवार को नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक ने नारियल फोड़कर गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड पार्षद गुरजिंदर कौर ने बताया कि यह गली लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। सड़क में जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर व वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे थे। इस दौरान परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दलीप सिंह, परमजीत सिंह इस्सर, बबलू आदि मौजूद रहे। संवाद