फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अगले वर्ष तक पूरा होगा नए पुल का निर्माण

विज्ञापन
हिसार रोड पर बन रहे नए पुल की वर्तमान ​स्थिति। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक से हिसार रोड को जोड़ने वाले नए पुल के निर्माण के लिए चार करोड़ 80 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट जारी हुआ। बजट के अभाव में कई वर्षों से काम अधर में ही लटक गया था। इसके बाद अब बजट रिवाइज हुआ है। पुल का निर्माण अब फरवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

मानव चौक की तरफ पिलर खड़े करने का काम अभी बाकी है। जिसके लिए काफी दिनों तक गड्ढे खोदे गए और उनमें नींव भरकर लोहे का काम किया गया है। गौरतलब है कि इस पुल पिछले पांच वर्षों से जारी है। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। कोरोना काल में भी लंबे अर्से तक काम रुका हुआ था।
पुराने पुल की हालत खस्ता
गौरतलब है कि हिसार रोड पर बने पुराने पुल की हालत खस्ता है। इसके साथ ही इस पुल पर यातायात का भी अधिक आवागमन रहता है। जिसको देखते हुए वर्ष 2019 में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन पहले कोरोना और फिर बजट न मिलने के कारण कई वर्ष तक काम रुका रहा। पुल बनने के बाद एक तरफ से आने या जाने के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
मानव चौक की तरफ का हिस्सा बनाने के लिए पिलर लगाने है। जिसके लिए पहले बेस बनाना था। बेस तैयार हो गया है। 15 दिनों में पिलर खड़े कर दिए जाएंगे। इसके बाद आगे का काम शुरू होगा। अब इस पुल निर्माण का बजट 15 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

-जतिन, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें