शहजादपुर में डीटीपी विभाग का पीला पंजा संपत्ति पर चलता हुआ। विभाग
शहजादपुर। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने अर्बन एरिया शहजादपुर के गांव बापोली और छज्जुमाजरा में करीब 8 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों की सड़कें, अवैध निर्माण, पानी के फव्वारे और मुख्य गेट को तोड़ दिया गया। डीटीपी गुंजन वर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं और ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
शहजादपुर में डीटीपी विभाग का पीला पंजा संपत्ति पर चलता हुआ। विभाग