फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छुट्टी बिताकर डयूटी पर जम्मू कश्मीर जा रहा सिपाही अंबाला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक महीने की छुट्टी बिताकर घर से जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा सिपाही रंजीत सिंह लापता हो गया। उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर स्थित थाना केलाखेड़ा पुलिस ने ताऊ के बेटे बलकार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सिपाही रंजीत सिंह की मोबाइल की आखिरी लोकेशन छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक की पाई गई।
विज्ञापन

इस मामले में सिपाही के परिजन उत्तराखंड से जीजा परमजीत सिंह, मामा गुरमेल सिंह, भाई जसवंत सिंह व अंबाला के गांव दिनारपुर निवासी भांजा बलविंद्र सिंह चार दिन से रंजीत सिंह की तलाश कर रहे हैं।
जीजा परमजीत सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह जून में सिख रेजीमेंट में अपनी यूनिट से छुट्टी पर घर आया था। इसके बाद 22 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए घर से निकला और दोराहा बाजपुर से बस पकड़ी और जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गया। 23 जुलाई को बलकार के मोबाइल पर जम्मू कश्मीर सांबा से कॉल आई कि सिपाही रंजीत सिंह अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। बलकार सिंह ने सैन्य अधिकारी को बताया कि वह तो एक दिन पहले ही घर से ड्यूटी के लिए निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने उधमसिंह नगर के थाना केलाखेड़ा में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और रंजीत सिंह तलाश शुरू कर दी। परिजन ने बताया कि उन्हें पुलिस से जानकारी मिली कि छावनी में रंजीत सिंह के मोबाइल की लोकेशन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें