फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चिराग स्कीम में 27 स्कूलों की दाखिला देने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सहमत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में विद्यार्थी मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (चिराग) स्कीम के तहत 31 मार्च से आवेदन करेंगे। जिले में विद्यार्थियों को स्कीम के तहत दाखिला देने में 27 निजी स्कूलों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने सभी बीईओ को सूची जारी कर दी है। राजकीय स्कूलों में शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अब स्कीम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला के लिए 31 मार्च तक आवेदन करेंगे। इसके बाद निजी स्कूलों में एक से 10 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया होगी। इस स्कीम के तहत विद्यार्थी कक्षा चौथी से बारहवीं तक दाखिला ले सकेंगे।
इन निजी स्कूलों ने जताई सहमति

खंड स्कूल का नाम

अंबाला वन गुरु हरगोबिंद साहिब उच्च विद्यालय अंबाला शहर

होली हार्ट मिडिल स्कूल

इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज लौटां
खालसा हाई स्कूल अंबाला शहर

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर

एसबीबीएम मिडिल स्कूल

अंबाला टू

फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बब्याल
हिमशिखा हाई स्कूल

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल

बराड़ा

अमर हाई स्कूल सुबरी

हरीश चंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल

एमएम मॉडर्न एजुकेशन हाई स्कूल तंदवाल

मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा

मॉडर्न एजुकेशन एसएसएस अधोया

पीएससी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल

एसएम जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा।

नारायणगढ़

एनआरएम हाई स्कूल नारायणगढ़

सावन राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योली अंबाला

साहा

भारती विद्या मंदिर मिडिल स्कूल

दशमेश मिडिल स्कूल

गीता मॉडर्न मिडिल स्कूल

गोल्डन हाई स्कूल

सरस्वती बाल निकेतन हाई स्कूल

शिव शक्ति मिडिल स्कूल

शिवालिक सीनियर सेकेंडरी बिहटा अंबाला

शहजादपुर

एमआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना अंबाला।

ऐसा रहेगा स्कीम को लेकर शेड्यूल
-विद्यार्थी सहमत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
-स्कूलों में सीट से ज्यादा आवेदन होने पर एक से पांच अप्रैल के बीच ड्रॉ निकाले जाएंगे।
-स्कूल एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
-लॉटरी ड्रॉ के उपरांत मुख्य सूची में सफल छात्रों की ओर से निर्धारित तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 15 अप्रैल तक किए जाएंगे। इस दौरान स्कूलों की ओर से दाखिले विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक दर्ज कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम होगी, उन्हीं छात्रों को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा। वह आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी।
-इस स्कीम के लिए केवल वह छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से प्राप्त एवं उत्तीर्ण की होगी।
वर्जन
चिराग स्कीम के तहत विद्यार्थी कक्षा चौथी से बारहवीं तक दाखिला ले सकेंगे। जिन 27 निजी स्कूलों ने दाखिला देने के लिए सहमति जताई है, उन स्कूलों में विद्यार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एक अप्रैल से इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इन 27 निजी स्कूलों की सूची सभी बीईओ को भेज दी गई है। यह सूची बीईओ कार्यालय में चस्पा होगी।
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें