फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्वसम्मति से बने 95 पंच, डंगेरिया और बहलौली में होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की पंच पद के उपचुनाव की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई। 127 सीटों में से 95 पर सर्वसम्मति से पंच चुन लिए गए। जिले में दो गांव की पंचायत ऐसी हैं, जहां पर पंच पद का उपचुनाव होगा। इनमें खंड अंबाला वन के डंगेरिया और शहजादपुर खंड के बहलौली गांव में प्रत्याशियों का आमना-सामना होगा।
विज्ञापन

इसी तरह जिले में 30 पंच पद ऐसे रह गए, जहां एक भी नामांकन नहीं आया। इसी कारण यह खाली रह गए। अब इन 30 सीट पर उपचुनाव के बाद दोबारा शेड्युल आने पर उपचुनाव करवाया जाएगा। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कुल 127 पंच पद की सीट पर 95 पंच सर्वसम्मति से चुने गए। 30 सीट ऐसी रह गई, जहां एक भी नामांकन नहीं आया। खंड अंबाला वन के डंगेरिया और शहजादपुर खंड के गांव बहलौली में पंच पद के लिए उपचुनाव 9 जुलाई को होगा। जिले में सिर्फ 2 पंच पद के लिए ही उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें