फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता निकालेंगे रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बुधवार को सिटी के कांग्रेस भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अमीषा चावला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रादौर के विधायक बीएल सैनी ने कहा कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में वीरवार को कार्यकर्ता चंडीगढ़ में रोष मार्च निकालेंगे। इसकी अगुवाई पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। रोष मार्च के दौरान ईडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। विधायक ने तमाम कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विधायक बीएल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। अपनी मनमानी करते हुए कांग्रेस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी वजह से बेवजह के केस में पहले ईडी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को कई बार पूछताछ के नाम पर परेशान किया। अब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान करने की नीयत से पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतीक चौधरी, युवा नेता रोहित शर्मा विशु, वीरेंद्र सिंह निक्कू, दुष्यंत चौहान बराड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, मनमोहन बजाज बंटी, सोनू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें