शहर में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व पूर्व उप प्रधानम
अंबाला। अंबाला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुल्लू ने किया। यह आयोजन अंबाला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के निर्देशानुसार किया गया। विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस और भारत की एकता एवं अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर भारतीय गणराज्य की नींव मजबूत की। दोनों महान नेताओं का जीवन देशभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है।