अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की अंतर्कलह और राहुल गांधी पर कटाक्ष किए हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट की निंदा करते हुए विज ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द वे सलाखों के पीछे होंगे। राहुल गांधी के वायरल यमराज वीडियो पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा- राहुल रोज भेष बदलकर आते हैं, शायद उसी प्रेरणा से वह व्यक्ति यमराज बना होगा। कांग्रेस विधायक शैली चौधरी द्वारा हुड्डा पर किए गए हमले पर विज ने कहा कि कांग्रेस अब पार्टी नहीं, बल्कि अलग-अलग धड़ों में बंटकर धराशायी हो चुकी है। संवाद