फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच साल में कांग्रेस प्रत्याशी वरुण की 18 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा सीट पर वीरवार को कांग्रेस और इनेलो के प्रत्याशियाें ने नामांकन कर दिया। इसमें कांग्रेस से मुलाना के विधायक 44 वर्षीय वरुण चौधरी का नामांकन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कराया। वहीं इनेलो प्रत्याशी 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह का नामांकन कराने के लिए अभय चौटाला की पत्नी कांता चौटाला मौजूद रहीं। अगर दोनों ही प्रत्याशियों की शिक्षा की बात करें तो वरुण ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2006 में एलएलबी की पढ़ाई की थी। वहीं गुरप्रीत सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वर्ष 2020 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस और इनेलो के प्रत्याशियों की तुलना करें तो सबसे धनाड्य कांग्रेस के वरुण मुलाना हैं। इनके पास कुल 24 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है। खास बात यह कि बीते पांच वर्षों में वरुण मुलाना की संपत्ति में तीन गुना से भी अधिक का उछाल हुआ है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में वरुण की कुल संपत्ति 5.85 करोड़ रुपये थे जो कि वर्तमान में 24 करोड़ 20 लाख 37 हजार 356 रुपये हो गई है। यानि बीते पांच वर्षों में 18 करोड़, 34 लाख, 88 हजार 355 रुपये की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसके अलावा उनके अंबाला सिटी, पंचकूला आदि स्थानों पर प्रॉपर्टी भी है। इसी प्रकार इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत भी करोड़पति क्लब में शामिल हैं। उनके पास कुल 2.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

नामांकन के दौरान कांग्रेस समर्थक और पुलिसकर्मियों में हुई बहस

अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान दो गाड़ियां जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय परिसर में भीतर गईं। जिसमें से एक गाड़ी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दूसरी गाड़ी में प्रत्याशी वरुण मुलाना थे। पूर्व सीएम की गाड़ी के साथ ही कुछ समर्थक भी पीछे-पीछे नारे लगाते हुए चल रहे थे। चूंकि निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पांच ही लोगों के जाने की अनुमति है ऐसे में कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पुलिस ने रोक लिया। इससे समर्थक भड़क गए और पुलिस के साथ बहस करने लगे। इस दौरान पुलिस को समर्थकों को रोकने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

प्रत्याशी- वरुण मुलाना

कुल संपत्ति - 24 करोड़ 20 लाख 37 हजार 356 रुपये

नकद - 45 हजार रुपये

आभूषण - 58 लाख 53 हजार रुपये

हथियार - नहीं

कोर्ट केस- नहीं

निवेश - 75 लाख 04 हजार 608 रुपये

वाहन - दो वाहन फॉच्यूनर 2019 मॉडल व टॉयोटा केमेरी (77 लाख)

चल संपत्ति - 3 करोड़ 61 लाख 37 हजार 356 रुपये

अचल संपत्ति - 20 करोड़ 59 लाख रुपये



प्रत्याशी- गुरप्रीत सिंह

कुल संपत्ति - 2 करोड़ 52 लाख रुपये

नकद - 10 लाख रुपये

आभूषण - 14 लाख रुपये

हथियार - नहीं

कोर्ट केस- नहीं

निवेश - नहीं

वाहन - नहीं

चल संपत्ति - 26 लाख रुपये

अचल संपत्ति - 2 करोड़, 26 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें