अंबाला। होली के पर्व के लिए भी एक माह से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बंद हो गया है। अब सिर्फ वेटिंग टिकट ही यात्रियों को मिल रहा है।
ऐसे में उनकी परेशानी का समाधान करने के लिए रेलवे ने उन ट्रेनों का आंकलन शुरू कर दिया है जो होली के दिनों में पूरी तरह से भरी रहेंगी। ऐसी कुछ ट्रेनों को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी रेलवे ने आरंभ कर दी है। इसके तहत प्राथमिक चरण में टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस में दो-दो तृतीय एसी श्रेणी के कोच लगाने का फैसला किया है, जिससे कि यात्रियों को राहत पहुंच सके और वो कंफर्म टिकट के सहारे गंतव्य तक पहुंच सके।
जरनल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत
ट्रेनों में अब जनरल कोच की संख्या कम की जा रही है और एसी कोच की संख्या में वृद्धि की जा रही है। यह बदलाव कुछ समय पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15708 में किया गया है। पहले जहां ट्रेन में आगे और पीछे की तरफ चार-चार कोच जनरल श्रेणी के होते थे, अब वो दो-दो ही रह गए हैं। ऐसे में होली के पर्व पर जनरल यात्रियों को ट्रेनों में सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रेनों में सीटों की स्थिति
ट्रेन नंबर 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस स्लीपर श्रेणी में 30 वेटिंग, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 22, 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 16, 12356 अर्चना एक्सप्रेस 32, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 17, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 21, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 27 वेटिंग टिकट मिल रही है। इसी प्रकार अंबाला से कटिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। इसमें ट्रेन नंबर 15652 लोहित एक्सप्रेस में 80 वेटिंग, 15904 चंडीगढ़-डिब्रगूढ़ एक्सप्रेस 52, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 34 वेटिंग टिकट मिल रही है। इसी प्रकार मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12904 गोल्डन टेंपल मेल में 43 वेटिंग, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में 30, 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस में सात, 12920 मालवा एक्सप्रेस में 22 वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसी प्रकार अन्य ट्रेनों में भी ऐसे ही हालात हैं।
वर्जन
होली पर्व पर रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं ताकि परिजनों संग लोग यह त्योहार मना सकें। इस बार भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसका आंकलन रेलवे की ओर से किया जा रहा है कि कौन-कौने मार्ग पर भीड़ ज्यादा है। इसके आधार पर ही व्यस्त मार्गाें पर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा
शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा
शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा
शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा