फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: छठ पर्व से पहले रेलों में सीटों के लिए मारामारी, खिड़की के रास्ते घुसे रहे कंफर्म टिकट यात्री

Mon, 13 Nov 2023 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

त्योहारी सीजन में अक्सर ट्रेनों में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार रेलवे विभाग की ओर से भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के समय आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन व्यवस्था कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व मनाने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी खिड़कियों के माध्यम से कोच में घुसना पड़ रहा है। वहीं सामान्य कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं है। ऐसा ही बुरा हाल शनिवार को अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर देखने को मिला। जब अमृतसर से चलकर कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस यहां पहुंची तो कोई ट्रेन में चढ़ने के लिए गाली-गलौज कर रहा थ तो कोई दरवाजे पीट रहा था। कोच के अंदर बैठे यात्री ऐसे बैठे थे, मानो वो गूंगे-बहरे हों। सबसे बुरी स्थिति कंफर्म टिकट यात्रियों की थी जो रेलवे को कोस रहे थे।

विज्ञापन


बिहार जाने वाले यात्री मुकेश कुमार,शकुंतला, मोहन तिवारी, बृजभूषण आदि ने बताया कि दो माह पहले ट्रेन की टिकट कंफर्म करवा ली थी ताकि धक्के न खाने पड़ें, लेकिन स्टेशन पर आकर ऐसे हालात देखने को मिले। ऐसे ही हालात चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन के भी नजर आए। जहां दरवाजों को खुलवाने के लिए आरपीएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बावजूद इसके काफी यात्री स्टेशन पर ही छूट गए। जब वो किराया वापसी के लिए स्टेशन मास्टर के कमरे में पहुंचे तो यहां भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी क्योंकि ट्रेन के निकल जाने के बाद कंफर्म टिकट यात्रियों को रिफंड नहीं मिलता। ट्रेनों के दरवाजे खुलवाने के लिए आरपीएफ को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। चेतावनी के बाद भी अधिकांश यात्री दरवाजे नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन


कट रही ईएफटी
एक तरफ ट्रेनों में भीड़ का आलम है और दूसरी तरफ स्टेशन पर टीटीई ईएफटी काट रहे हैं। ऐसे में हालात बद्दतर हो रहे हैं। ट्रेनों में लुधियाना से ही इतनी भीड़ चढ़ जाती है कि अंबाला कैंट स्टेशन पर चढ़ने वालों को जगह ही नसीब नहीं होती।

अधिकारी के अनुसार
भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के समय आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दरवाजे बंद होने पर समस्या गंभीर हो जाती है। ऐसे में दूसरे कोच में यात्री को चढ़ाना पड़ता है ताकि वो गंतव्य तक पहुंच सके। -जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें