फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों को रोकने के लिए घग्गर नदी के पुल पर पक्के नाके तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पिछली बार के किसान आंदोलन से सबक लेकर इस बार हरियाणा पुलिस ने अंबाला में पुख्ता तैयारी की है, ताकि पंजाब से किसान अंबाला के रास्ते दिल्ली कूच नहीं कर सकें। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने अंबाला में सीमा से लगती घग्गर नदी के पुल पर कंकरीट का पक्का नाका लगाया है। यही नहीं घग्गर नदी के किनारों को भी गहरा खोद दिया गया है, जिससे नदी के रास्ते किसान अंबाला में दाखिल न हो सकें। अब अगर पंजाब के किसान आते भी हैं और वह वहां पर बैठने का फैसला लेते हैं तो उन्हें पंजाब की सीमा में ही बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, घग्गर नदी पर बने दो पुल पंजाब और हरियाणा को जोड़ने का काम करते हैं। शनिवार काे इन पुलों को कंकरीट की बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बीच में सीमेंट व गिट्टी का मिक्सचर डाल दिया गया ताकि अगर पंजाब की तरफ से ट्रैक्टर आएं तो इस दीवार को गिरा न सकें। वहीं बड़े-बड़े सीमेंट के डिवाइडर बैरिकेड्स को इस दीवार के साथ रखा गया है। इसके बाद नुकीली लोहे की सरियों को भी रास्ते में लगाया गया है, हालांकि अभी पंजाब की तरफ से लिंक रोड हैं जहां से किसान अंबाला में दाखिल हो सकते हैं। इस पर भी पुलिस अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है।


रास्ता बंद होने से जोखिम में पड़ी जान, नहीं आ सकीं पंजाब की 147 बसें
पंजाब की तरफ जाने वाला रास्ता बंद होने से लोगों को अंबाला में जग्गी सिटी सेंटर के सामने से चंडीगढ़ की तरफ से पंजाब जाना पड़ा। इससे यहां पर लंबा जाम शाम तक लगा रहा। वहीं कुछ लोग हरियाणा की सीमा तक पहुंच गए तो उन्हें बैरिकेडिंग को लांघ कर पंजाब में दाखिल होना पड़ा। इतना ही नहीं लोग पंजाब जाने को घग्गर नदी में भी उतर गए, जहां बहाव के बीच से गुजरते समय एक परिवार, जिसमें एक छोटा बच्चा महिला गोद में लिए थी वह नदी में फंस गये, जो मशक्कत के बाद निकलने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

वहीं सीमा बंद होने से पंजाब रोडवेज की दिल्ली को जाने वाली करीब 147 बसें नहीं आ सकीं। यह बसें अंबाला होते हुए हरिद्वार, देहरादून, जयपुर व अन्य रूटों पर जाती हैं।

-

पंजाब की तरफ से किसान ट्रैक्टर मार्च लेकर सीमा पर पहुंचे

जिस समय हरियाणा पुलिस बैरिकेडिंग मजबूत कर रही थी उसी समय दोपहर को पंजाब से संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसान ट्रैक्टर लेकर सीमा तक पहुंच गए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर वापस लौट गए। यहां पर आरएएफ और पुलिस जवानों ने मार्चपास्ट भी किया। वहीं अंबाला के डीसी व एसपी भी निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे।


कैथल से किसान आंदोलन को लेकर इनपुट-

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजीपी ने बार्डर का किया निरीक्षण
कैथल में किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार दोपहर के समय हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने गुहला में घग्गर नदी पर स्थित टटियाणा में पंजाब बार्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही एसपी उपासना ने भी संगतपुरा में बार्डर पर पहुंच तैयारियों पर जानकारी ली। वहीं, शनिवार को जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के आदेश पारित किए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें