फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल के बाद काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 19 दिन बाद काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने तहसील में काम शुरू कर दिया। इसके कारण अंबाला की तहसील में काफी दिनों बाद चहलपहल नजर आई। इस दौरान अंबाला की तहसील और उप-तहसील में 144 रजिस्ट्री की गई। इसमें अंबाला छावनी तहसील में 21, अंबाला सिटी तहसील में 34, बराड़ा तहसील में 17, नारायणगढ़ तहसील में 35, साहा उप-तहसील में 29 और शहजादपुर की उप-तहसील में 8 रजिस्ट्री की गई और छावनी तहसील में ही 76 जमाबंदी भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अंबाला छावनी की तहसील में चूहों के इंटरनेट की तार कुतरे जाने के कारण आधा दिन तक काम पूरी तरह से बंद रहा। दोपहर के समय कंपनी के कर्मचारी आए, जिन्होंने टेंपररी तौर पर इंटरनेट की तार को जोड़ दिया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के कारण 19 दिन से परेशान थे। इसके बाद लोग इंटरनेट चलने का इंतजार करते रहे।
19 दिन बाद जागी थी उम्मीद
मछौंडा निवासी बलकार सिंह ने बताया कि 19 दिन बाद उम्मीद जागी कि आज तो जमाबंदी मिल जाएगी, लेकिन सुबह तहसील में आए तो पता चला कि इंटरनेट बंद है तीन घंटे हो गए है इंतजार करते हुए।
विज्ञापन

जमाबंदी नहीं निकली, रजिस्ट्री हो नहीं रही
करधान निवासी पूर्व सरपंच बजरंग का कहना है कि जमाबंदी निकल नहीं रही। इसके कारण रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। सभी लोग परेशान हो रहे हैं। सहारनपुर से जमाबंदी लेने आया नवाब खान भी सुबह से परेशान हो रहा है।
पाॅवर ऑफ अटॉर्नी के लिए इंतजार
रोलों निवासी कमलेश कोर ने बताया कि उसने पावर आफ अटॉर्नी करानी थी। इसके लिए वह अपने बेटे नवजोत के साथ छावनी की तहसील में सुबह नौ बजे आई थी, लेकिन यहां पर तो इंटरनेट ही बंद है। दोपहर होने वाली है कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है।
छावनी तहसील में चूहों के इंटरनेट के तार कुतर जाने के कारण तहसील में दोपहर को काम शुरू हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे के बाद भी रजिस्ट्री से संबंधित काम चलता रहा।
विज्ञापन

सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें