नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। शिविर में वार्ड-7 के चमन लाल गुप्ता ने सरकारी गोहर की निशानदेही करवाने की मांग रखी। उज्जल माजरी गांव की दयालो देवी ने खेतों में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन शीघ्र करवाने की बात कही। वार्ड-2 की अंजु शर्मा ने घरेलू बिजली बिल कम करवाने का आग्रह किया। बरोली गांव की ज्योति ने गांव में कूड़े के ढेर उठवाने की मांग की। कुराली के सुरजीत ने परिवार पहचान पत्र से गाड़ी कटवाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही संदीप, विनोद कुमार, कमलजीत कौर, सितारा ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने की मांग रखी। भुरेवाला गांव की रचना ने विधवा पेंशन से संबंधित अपनी बात रखी। बरखा राम ने बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने की मांग की। वहीं ब्राह्मण माजरा गांव के सुरेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र में किसी दूसरे व्यक्ति का बिजली कनेक्शन एंट्री को कटवाने का अनुरोध किया। संवाद