फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में पानी निकासी से लेकर परिवार पहचान की भी पहुंचीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में आठ समस्याएं आई।
विज्ञापन

शिविर में शिव कॉलोनी, नारायणगढ़ के मनीष कुमार आदि ने नाली का पानी गली में जमा होने की शिकायत की, जबकि गांव अंधेरी के कृष्ण कुमार ने जल निकासी की समस्या को उठाया। फतेहपुर निवासी सुरेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने से संबंधित समस्या रखी। इसी प्रकार राउ माजरा के शराफत अली ने गांव में नाली निर्माण और प्राइमरी स्कूल की टूटी दीवार को ठीक करवाने का अनुरोध किया। नायब तहसीलदार ने अधिकारियों को सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें