अंबाला सिटी। जसमीत नगर में यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक शिकायत सुनी गई। इस मौके पर बिजली बिल दुरुस्त करने व ढीली तारों को ठीक करने की शिकायत आई। कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिए गए। संवाद