फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार्रवाई में देरी के चलते डीसी को शिकायत

विज्ञापन
उपायुक्त से मिलने पहुंची सरपंच वीना व अन्य ग्रामीण
विज्ञापन
बराड़ा। पंचायती जमीन से पेड़ काटने के मामले में शुक्रवार को सरपंच वीना रानी के साथ अधोया ग्राम पंचायत सदस्य और अन्य ग्रामीण डीसी डॉ. शालीन से मिले। वीना रानी ने उपायुक्त से मांग की कि मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी की जा रही है। इसलिए उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। सरपंच वीना रानी के बेटे ने बताया कि उपायुक्त ने मामले में बराड़ा के बीडीपीओ को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, इस बारे में जब बीडीपीओ को फोन किया तो उनसे बात नहीं हो पाई। सरपंच वीना रानी ने बताया कि उन्होंने पंचायती जमीन से पेड़ काटने के मामले में पुलिस को भी शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि फाॅरेस्ट गार्ड फूल सिंह ने 22 दिसंबर को पंच घनश्याम के पास फोन किया कि पंचायती जमीन से सफेदे के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। जिस पर सरपंच पति वहां पहुंचे तो गांव के जसबीर सिंह ने उनसे अभद्रता की थी।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम से मिले तो उन्होंने निशानदेही के आदेश दिए। लेकिन निशानदेही के दौरान भी जसबीर सिंह ने सरपंच के पति कैलाश कुमार और उनके बेटे आशीष पर हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वे इस मामले को लेकर गृहमंत्री से मिले, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें