फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में बीपीएल कार्ड कटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी/नारायणगढ़। जिला सचिवालय व नारायणगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला सचिवालय में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने शिविर में अधिकारियों को दो-टूक कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर और संतोषजनक होना चाहिए। शिविर के दौरान साहा तलहेड़ी निवासी नरेश कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन, ममता रानी ने बीपीएल कार्ड और गांव नन्यौला की किरण बाला ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने संबंधी समस्याएं रखीं। नगराधीश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन फाइलों पर तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। हीं नारायणगढ़ में उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों के मामले प्रमुखता से छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें