रादौर। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की ओर से बाल दिवस के अवसर पर रविवार 9 नवंबर को मुकंद लाल स्कूल हॉल में दोपहर 3 बजे बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शरणप्रीत कौर बराड़, एमडी संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल करेंगी। कार्यक्रम में समाजसेवी संगीता मेहता रादौर वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी। यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब वूमेन की प्रधान पूजा माटिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है।