फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हार्ट सेंटर में सामान की कमी जांचेगी कमेटी

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का हार्ट सेंटर
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रहे हार्ट सेंटर में सामान की कमी चल रही है। इस मामले में पीएमओ डॉ. राकेश सहल ने चार सदस्य जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनय गोयल, डॉ. मुकेश कुमार शामिल हैं। जो तीन दिन के बाद जांच रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

इस बीच वह संबंधित मरीजों सहित हार्ट सेंटर अधिकारियों से भी जांच करेंगे। इसके अलावा हार्ट सेंटर के आलाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को फरीदाबाद से हरियाणा एचआर हेड निशांत ने भी हार्ट सेंटर का दौरा किया और इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।
यह था पूरा मामला

दरअसल, हार्ट सेंटर पीपीपी मोड पर चल रहा है और इसमें बीपीएल, आयुष्मान भारत और एससी के मरीजों का उपचार किया जाता है। बाद में इसका भुगतान सरकार करती है। कुछ समय से कैथ लैब में नए सामान की सप्लाई नहीं हो रही है। हार्ट सेंटर के चिकित्सक डॉ. राघव ने कंपनी को चिट्ठी लिखकर इस कमी को पूरा करने की मांग की थी। इस संबंध में स्वास्थ्य महकमे को भी चिट्ठी भेजी गई थी। इसके बाद विभाग भी हरकत में आया। इसके अलावा कुछ मरीजों को भी सामान की कमी का हवाला देकर बिना ऑपरेशन के लौटाने की बात सामने आई है। हालांकि इसको लेकर हार्ट सेंटर की कंपनी की तरफ से इंकार किया जा रहा है और मामले की जांच करने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन

हार्ट सेंटर में सामान की कमी होने और मरीजों को बिना उपचार के लौटाने का मामला सामने आया है। इस संंबंध में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर जवाब मांगा था लेकिन वह संतोष जनक नहीं है। इसलिए चार सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी है। तीन दिन के भीतर वह अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
अंबाला हार्ट सेंटर में आकर मामले की जानकारी ली गई है और डॉक्टरों से भी बात की गई है। यह उनकी कंपनी का अंदरूनी मामला है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन

निशांत, एचआर हैड हरियाणा, हार्ट सेंटर कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें