बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में खुले जिम में व्यायाम करती महिलाएं। प्रवक्त
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में अब महिलाएं और छात्राएं फिट रह सकेंगी। कॉलेज में नई जिम शुरू की गई है। इसका उद्घाटन एसडीएम एवं प्रशासक सतिंदर सिवाच और प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क के नेतृत्व में किया गया। इस जिम की खासियत यह है कि इसका लाभ केवल छात्राएं ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की महिलाएं भी ले सकेंगी। जिम में ट्रेडमिल, साइक्लिंग, मल्टी जिम स्टेशन व वेट प्लेट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही योगा, जुम्बा और एरोबिक्स के लिए अलग स्थान बनाया गया है। शारीरिक शिक्षा विभाग की लेक्चरर मिनी का के मार्गदर्शन में महिलाएं वेट लॉस और स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स भी ले सकेंगी। जिम सुबह 7 से शाम 4 बजे तक खुलेगी। संवाद