फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में लिए 618 सैंपल 561 रिपोर्ट नेगेटिव 57 की रिपोर्ट आना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी शहजादपुर के एसएमओ डा. तरुण प्रसाद ने बताया कि पीएचसी धनाना में सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई गई है। एसएमओ ने बताया कि बुधवार को 57 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल का कार्य पीएचसी धनाना में डा. बलविंद्र सिंह की टीम द्वारा किया जा रहा हैं। अब तक 618 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 561 की रिपोर्ट नेगेटिव है और 57 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के सैंपल लिये गये है उनमें केमिस्ट, करियाना स्टोर, बारबर, हलवाई, चाट की दुकान वाले, दुकानदार, बाहर से आये हुए लोग, बीपी, शुगर के मरीज, पुलिस कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाकर रखें। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सुखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें