फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में सीएम फ्लाइंग का छापा, संदिग्ध फाइलें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही सीएम फ्लाइंग ने मुख्य गेट पर ताला लगवाया तो पूरे नगर निगम में हड़कंप मच गया। 12 से 15 अधिकारियों की टीम ने नगर निगम के टैक्स, एनडीसी, इंजीनियरिंग ब्रांच, एमई ब्रांच, सेनिटेशन ब्रांच, बर्थ एंड डेथ ब्रांच, लाइट ब्रांच समेत अन्य ब्रांच में पहुंचकर सबसे पहले हाजिरी रजिस्ट्ररों को कब्जे में लिया। इस दौरान टीम ने खुद एक-एक फाइल की जांच की। करीब 10 बजे तक मुख्य गेट पर ताला लगाकर आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखा गया। टीम को आधे से ज्यादा स्टाफ सीट से नदारद दिखाई दिया। इसके बाद प्रत्येक ब्रांच में जाकर प्रत्येक फाइल को जांचा गया। जो फाइलें संदिग्ध दिखाई दी उन सभी को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं फाइलों की लेटलतीफी को लेकर भी अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। अब इनकी रिपोर्ट तैयार कर सीएम को भेजी जाएगी। इस बीच चर्चा यह रही कि गत दिवस ही सीएम फ्लाइंग के अधिकारी द्वारा निगम का दौरा किया गया था। उन्होंने एक कर्मचारी से किसी फाइल से संबंधित काम करवाने की बात कही थी। इसके लिए उनसे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद ही सीएम फ्लाइंग ने रेड की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद पंचकूला और अंबाला की टीम के करीब 15 सदस्यों ने निगम को करीब छह घंटे तक खंगाला। इस बीच पहुंचे लोगों ने भी अपनी शिकायतें सीएम फ्लाइंग के समक्ष रखी। टीम ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटान करवाया। इस दौरान लोगों ने रिश्वत लेने से लेकर कई महीनों तक चक्कर लगाने की बात कही। इसको टीम ने नोट पर सभी लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
दलालों के लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली
नगर निगम बैठक में उठे दलालों के मुद्दे को भी सीएम फ्लाइंग के समक्ष उठाया गया। बताया जाता है कि टीम ने नगर निगम में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कब्जे ली। अब उसमें देखा जाएगा कि निगम के कर्मचारियों के अलावा कौन-कौन लोग निगम में होते हैं। इन्हीं लोगों पर आने वाले समय में शिकंजा कसने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षदों से लेकर आमजन तक ने रखी समस्याएं
सीएम फ्लाइंग टीम के समक्ष पार्षदों ने भी समस्याएं रखी। इस दौरान सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने निगम कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरंत प्रभाव से काम करने के निर्देश दिए। वहीं बहुत से लोगों ने बताया कि उन्हें एक छोटे से काम के लिए बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने करीब 20 लोगों का मौके पर ही काम निपटवाया।
एनडीसी और एनओसी न मिलने लगाई शिकायत
एनडीसी और एनओसी न मिलने की समस्या से जूझ रहे लोगों ने अपना दुखड़ा सीएम फ्लाइंग के समक्ष रोया। पार्षद से लेकर पूर्व पार्षदों तक ने इस दौरान उनके जायज कामों को न करने के बारे में अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब वह कर्मचारियों से फाइल अनअप्रूव करने के बारे में पूछते हैं तो वह कहते हैं कि उन्हें निर्देश मिले हैं कि फाइल अनप्रूव कर दो। इस सभी बातों को रिकॉर्ड कर टीम ने अपने पास रखा।
हमें शिकायतें मिल रही थी, सुबह ही आ गए थे। इस दौरान कई कर्मचारी लेट आए तो कुछ गैर हाजिर भी रहे। इनका रिकॉर्ड ले लिया है। जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतता मिला है उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो भी निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

- सतपाल, अधिकारी, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें