अंबाला सिटी। सीएम फ्लाइंग ने आरटीए की मदद से नई सब्जी मंडी के पास अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने उन बसों के चालान काटे व जब्त किया जिनके सभी दस्तावेज पूरे नहीं थे। बताया जा रहा है आरटीए के पास शिकायतें आ रही थी पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बसों का अवैध रूप से संचालन हो रहा था। इससे हरियाणा रोडवेज को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई करते हुए तीन बसों के चालान काटे हैं। आरटीए सह सचिव बृज भूषण ने बताया कि सड़कों पर बिना परमिट दौड़ रही बसों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।