फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडिमेड की दुकान के शटर के ताले तोड़कर कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दशमेश नगर जड़ौत रोड स्थित रेडिमेड कपडे़ की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने बताया कि उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह ने बताया कि वह चरखी मोहल्ला का निवासी है। वह नगर जड़ौत रोड़ शहर के पास रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाता है। रोजना की तरह शनिवार की रात को वह दुुकान को बंद कर शटर पर ताला लगाकर घर चला गया था। रविवार की सुबह जब वह दुकान को खोलने आया तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुुकान से रेडिमेड के पीस गायब थे, जिसे किसी ने चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें