अंबाला सिटी। बीते 21 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे लिपिकीय वर्ग संगठन के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएडब्ल्यूएस से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक एक तिरंगा यात्रा निकाली।
बता दें कि सीएडब्लूएस राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने 22 जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं अंबाला में डीसी ऑफिस से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, जोकि शहर के महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए मानव चौक, कचहरी चौक से होते हुए डीसी ऑफिस पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान अंबाला संगठन के जिला प्रधान सुमित कुमार और विजय, ओमबीर ने सिटी महाराजा अग्रसेन चौक स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर विनोद शर्मा, मीनाक्षी, अंकुश, आशीष रोहिल्ला सहित अन्य कर्मचारियों ने मानव चौक के के नजदीक देशभक्त उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी कर्मचारियों की ओर से एक आवाज में भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए। इस दौरान प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि बीते 22 जुलाई से कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार को डीसी ऑफिस में तैनात दीपक कुमार, पवन शर्मा, सिचाई विभाग से दीपक कुमार, पब्लिक हेल्थ से नरेश कुमार और संदीप कुमार बैठे थे।
बीते 21 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे लिपिकीय वर्ग संगठन के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएडब्लूएस से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक एक तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें कि सीएडब्लूएस राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने 22 जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं अंबाला में जिला उपायुक्त कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया, जोकि शहर के महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए मानव चौक, कचहरी चौक से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान अंबाला संगठन के जिला प्रधान सुमित कुमार व विजय, ओमबीर सहित अन्य कर्मचारियों ने सिटी महाराजा अग्रसेन चौक स्थित श्री विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी, इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर विनोद शर्मा, मीनाक्षी, अंकुश, आशीष रोहिल्ला सहित अन्य कर्मचारियों ने मानव चौक के के नजदीक देशभक्त उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।