अंबाला। जिले के सभी कार्यालयों के लिपिकीय वर्ग ने उपायुक्त कार्यालय में संघर्ष दिवस मनाया। इसमें उपायुक्त ऑफिस, जिला न्यायवादी कार्यालय , शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, केंद्रीय कारागार अंबाला, पब्लिक हेल्थ विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला व अन्य विभागों के साथियों ने भाग लिया। जिला प्रधान सुमित ने बताया कि लिपिकीय वर्ग की 42 दिन की हड़ताल पांच जुलाई को शुरू हुई थी। जिसे लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी ने हर महीने की पांच तारीख को संघर्ष दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। कमेटी सलाहकार शिव कुमार ने बताया कि लिपिकीय वर्ग अपने संघर्ष को तब तक जारी रखेगा जब तक उनको समान जनक वेतन नहीं दिया जायेगा। सभी ने प्रण लिया कि भविष्य में अपने संगठन को मजबूत करेंगे तथा अपने आंदोलन को नई ऊर्जा व जोश के साथ आगे बढ़ाएंगे।