फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई अनाज मंडी में नहीं हुई सफाई, खरीद एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की अनाज मंडियों में एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके शुक्रवार को डीसी ने एनआईसी कार्यालय के सभागार में एजेंसियों, कृषि विभाग के अधिकारियों और आढ़तियों के साथ बैठक की। मंडियों में अभी तैयारी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

कई मंडियों में तो गंदगी से हाल बेहाल है। शहर के नई अनाज मंडी में भी नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है। यहां जगह-जगह गंदगी जमा है। इसको लेकर आढ़ती भी सवाल खड़े कर चुके हैं। मंडी में पिछली साइड ज्यादा गंदगी फैली है। मंडी से सेक्टर-8 और पुल की तरफ दो नालों से पानी की निकासी होती है, मगर यह अटे हैं।
मार्केट कमेटी अंबाला शहर के सचिव दिलेल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपायुक्त ने गेहूं खरीद को लेकर मंडी प्रधानों की बैठक ली है। इसके साथ ही एसीएस ने भी गेहूं खरीद को लेकर बैठक ली है। मंडी में खरीद को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से सरकार की ओर से गेहूं खरीद को खोला जाएगा। अभी गेहूं पकी नहीं है। आने वाली 10 अप्रैल तक मंडी में गेहूं आने शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, जहां सफाई नहीं है, वहां शनिवार व रविवार को सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने ली अधिकारियों और आढ़तियों की बैठक

एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इससे शुक्रवार को उपायुक्त ने एनआईसी कार्यालय के सभागार में एजेंसियों, कृषि विभाग के अधिकारियों और आढ़तियों के साथ एक बैठक की। बैठक का नेतृत्व करते हुए उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जितेश अग्रवाल से रबी सीजन व गेहूं खरीद के तहत जानकारी हासिल करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने बारे निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान आढ़तियों, खरीद एंजैसियों, लेबर ठेकेदार से भी चर्चा करते हुए रबी सीजन व गेहूं खरीद के तहत कोई सुझाव या समस्या है उस बारे भी जानकारी हासिल करते हुए संबंधित खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडी में रबी सीजन और गेहूं खरीद के तहत जो फसल आती है, उसकी खरीद समय रहते होनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि मंडी में उठान का कार्य सही तरीके से हो, इसके लिए वहां पर समय-समय पर निरीक्षण करने बारे व इस कार्य की गतिविधि पर नजर रखने के लिए डयूटी लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जो ड्रेनेज सिस्टम है वह भी सही होना चाहिए ताकि बरसाती पानी वहां से निकल सके। मंडियों में बारदाने की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, सभी मंडियों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें