फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सक्शन मशीन से होगी भूमिगत नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) के अंडरग्राउंड नालों की सफाई सक्शन मशीन से होगी। मशीनों को ट्रक पर स्थापित किया जाएगा। इस पर लगभग 69.73 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से बनाई योजना से संबंधित प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है और मशीनों की खरीद को लेकर अनुमानित लागत भी तय कर दी गई है, जो दो मशीनें कैंटोनमेंट बोर्ड को मिलेंगी, इसमें प्रत्येक मशीन की लागत 34 लाख 86 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई है। मशीनों के आने से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी और बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।
सीबीए ने इस कार्य को लेकर संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। इस कार्य के लिए तीन लोगों ने निविदा भरी थी। इसमें सबसे अधिक निविदा वैष्णवी इंटरप्राइज की ओर से 73.80 लाख और दूसरे नंबर पर सिद्धी इंटरप्राइज ने 71.50 लाख भरी थी, लेकिन सबसे कम निविदा अर्बन एनवायरटेक ने 69.73 लाख की भरी थी।
विज्ञापन

रैंकिंग में होगा सुधार
कैंटोनमेंट बोर्ड में सक्शन मशीनों के आने से स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो जाएगा और गली-मोहल्लों में सीवर की गंदगी से मुक्ति मिल जाएगी। गौरतलब है कि जनवरी माह में केंद्रीय एजेंसियाें द्वारा किए गए सर्वे के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला को 23 वां रैंक हासिल हुआ था। जबकि पिछले वर्ष यह रैंक 26 वां था। यह सर्वेक्षण पूरे देश के 61 कैंटोनमेंट की स्वच्छता रैंकिंग के हिसाब से तय किया गया था। इस दौरान अंडरग्राउंड नालों की सफाई को लेकर भी प्रश्न पूछे गए थे। मौजूदा समय में जनस्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद दो ट्रकों के माध्यम से ही बोर्ड क्षेत्र सहित छावनी क्षेत्र के अंडरग्राउंड नालों की सफाई हो रही है।
वर्जन
सीबीए क्षेत्र में खुली नालियों व नालों को बंद करके अब अंडरग्राउंड पाइप डाले जा रहे हैं। इनकी सफाई के लिए अब सक्शन मशीन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए बोर्ड ने दो मशीनों को खरीदने का फैसला किया है ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु ढंग से चलती रहे। इस पर लगभग 69.73 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें