फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के टैंकर पर चढ़ा क्लीनर हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल के निकट दलीपगढ़ में एक तेल के टैंकर पर चढ़े 35 वर्षीय क्लीनर मोंटू चौधरी की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहारीगंज के मधेपुरा निवासी मोंटू टैंकर ड्राइवर के पास रहता था। सुबह के समय जाने से पहले सफाई करने के लिए वह टैंकर पर चढ़ा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वॉट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। धमाके के साथ मोंटू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनने के बाद स्थानीय लोग एकजुट हुए। लोग उसे उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मनीष का कहना था कि क्लीनर के सिर से करंट लगकर पैरों से निकल गया था। इलाका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें