फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग एजेंट द्वारा वोट डालने पर हुआ झगड़ा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव जनसुआ में चुनाव के दौरान एक पार्टी उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट द्वारा स्वयं वोट डालने पर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव जनसुआ में सरपंच पद की प्रत्याशी महिला के पति पोलिंग बूथ पर वोटर से पहले खुद बटन दबा रहा था, जिसका दूसरे प्रत्याशी नरेंद्र कौर के समर्थकों ने विरोध किया। जिसमें प्रीतम सिंह भी शामिल थे पर उनके समर्थकों के हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए शिंगारा सिंह पर भी रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और चुनाव को जारी रखा वहीं पीड़ितों की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आते ही उनकी ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें