फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दावा सफाई का, नाले में अटी गाद

विज्ञापन
एक तरफ नाले का रुका हुआ पानी और दूसरी तरफ मंडी में भरा हुआ गाद। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर नई अनाज मंडी से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसकी वजह अनाज मंडी का मुख्य नाला मिट्टी की गाद से अटा होना है। नाले की सफाई के लिए मार्केट कमेटी अधिकारियों की ओर से प्रशासनिक और संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस नाले की सफाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

बड़ी बात ये है कि गेहूं का सीजन चल रहा है और शहर नई अनाज मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं उठान के लिए पड़ा हुआ है। अगर बारिश हुई तो मंडी से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। ऐसे में किसान, आढ़ती और हैफेड एजेंसी को नुकसान हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ तो संबंधित विभाग के अधिकारी नाले की सफाई करवाने को लेकर दावा कर रहे है। जबकि हकीकत है कि नाला मिट्टी की गाद से अटा पड़ा है। यह स्थिती अनाज मंडी से मानव चौक तक बनी हुई है। यही नहीं नाले की सफाई की जिम्मा विभाग एक दूसरे पर डाल रहे है।
यह लिखा है पत्र
शहर नई अनाज मंडी के सचिव दिलेल सिंह ने पत्र में लिखा है कि हिसार रोड पर बन रहे पुल निर्माण के चलते सारा मलबा अनाज मंडी में आ रहा है। इससे मंडी की नालियों में भी गाद जम गया है। मंडी से बाहर निकलने वाले गंदे पानी की निकासी रुक गई है। नाले का गंदा पानी भी अनाज मंडी में आ रहा है। इससे गेहूं खराब होने का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी का तर्क
निर्माण एजेंसी के इंजीनियर कुलदीप का कहना है कि नाला पहले से ही अटा हुआ है। शिकायत के बाद उन्होंने अपने स्तर पर जेसीबी से नाले की सफाई करवाई थी, लेकिन कुछ हिस्से में गाद अभी गीला है। गीली गाद में जेसीबी चलाने में परेशानी होती है।सूखने के बाद उसे भी साफ करवा दिया जाएगा।
एनएचएआई पीडब्ल्यूडी अधिकारी का तर्क
एनएचएआई पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कमल का कहना है कि नाले को जेसीबी की सहायता से जल्द ही साफ करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्माण एजेंसी को भी निर्देश दिए कि वे गाद को नाले में ना डाले और अपने स्तर पर इसका निस्तारण करें।
निगम अधिकारियों का तर्क
नगर निगम के मुख्य सफाई अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है। दो से तीन दिनों में नाले की सफाई करवा दी जाएगी। शहर में अन्य नालों की सफाई भी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें