अंबाला। नागरिक अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान महिला विशेषज्ञ ओपीडी सहित प्रसूति विभाग में महिलाओं को उपचार के साथ-साथ सावधानियां बरतने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बाकायदा इसको लेकर विभाग की तरफ से केयर कैंपेनियन कार्यक्रम का नाम दिया गया है। इसको लेकर सभी नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है जो अपने-अपने समय के दौरान मरीजों को उपचार के साथ-साथ कुछ देर का कार्यक्रम चलाकर जागरूक करेंगी।
इससमें स्लोग्न व मॉडल के जरिये बताया जा कि आखिर उन्हें आगे क्या-क्या करना है और क्या सावधानियां बरतनी है ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और कोई परेशानी न हो। महिला ओपीडी में शुरुआती गर्भावस्था में आए या फिर डिलिवरी के बाद नवजात व खुद की देखभाल कर सके। अक्सर देखा जाता है कि अस्पताल में महिलाएं उपचार करवाने आ जाती थी लेकिन उन्हें आगे किस तरह से रहना है और क्या-क्या कदम उठाने होते हैं, उसकी ज्यादा जानकारी नहीं होती। ऐसे में कई बार घर पर ही डिलिवरी हो जाती थी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीज के घर लौटने उपरांत उसके पारिवारिक सदस्यों को मरीज की सही देखभाल करने में समर्थ बनाना है। मरीज के पारिवारिक सदस्यों को मरीज की सही खुराक व सही जीवनशैली संबंधी ज्ञान दिया जाता है। विभिन्न बीमारियों संबंधी चेतावनी चिन्ह की पहचान संबंधी बताया जाता है।
प्रोग्राम के तहत रोजाना मरीजों को संबंधित नर्सिंग ऑफिसर द्वारा उपचार के साथ-साथ जागरूक भी किया जा रहा है। इससे महिलाएं जागरूक हो रही हैं। महिला विशेषज्ञ ओपीडी से लेकर प्रसूति वार्ड में दाखिल मरीजों को भी जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. मंजू, महिला रोग विशेषज्ञ व एसएमओ , अंबाला छावनी