फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल पर रहेंगे नागरिक अस्पताल के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में मांगों के लिए नागरिक अस्पतालों में डॉक्टरों की दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल करेंगे। ये हड़ताल 15 जुलाई को सुबह 9 बजे तक 11 बजे तक रहेगी। ये जानकारी हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसएस) के सदस्य एडिशनल सीनियर मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि कि ओपीडी में डॉक्टर आएंगे जरूर लेकिन मरीजों को नहीं देखेंगे। बाद में सभी मरीजों को देखकर ही भेजा जाएगा। उनकी मांग है कि स्पेशलिस्ट कैडर लागू करने, वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती पर रोक लगाने, सर्विस रूल में संशोधन व केंद्र स्तर पर एसीपी वेतन वृद्धि लागू हो। उन्होंने चेतावनी कि यदि मांगें मानी नहीं जाती तो वह 25 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें