बराड़ा। रेलवे कॉलोनी से पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला थोड़ी सी बारिश भी नहीं झेल पाया और टूट गया। इस कारण बारिश का पानी नाले से निकल कर लोगों के घर में घुस रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आलम तो यहां तक है कि अब लोगों को उस जमा पानी के बीच ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जलभराव के कारण उनके घर का सामान भी खराब हो गया है। जिस कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इससे पहले भी इस नाले में दरार आ गई थी। जिसे ठीक करवाने के लिए वह प्रशासन से गुहार लगा चुुके हैं। परंतु किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ने उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की और अब यह हाल हो रहा है।