फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 एप पर रोक लगाकर भारत ने चीन पर की डिजिटल स्ट्राइक : विज

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। केंद्र सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाकर एक राष्ट्र और समाज हितैषी सराहनीय कार्य किया है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के इस कदम से देश सेवा और सुरक्षा में अपेक्षाकृत प्रेरक और अनुकरणीय बदलाव आएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इन एप पर प्रतिबंध लगाना अति आवश्यक था। विज ने हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए कहा कि चाइनीज एप म्हारै किसै काम के कौनी, सरकार ने बंद करकै देश और समाज का घणां ए भला कर दिया। भाइयों आपणा बनाओ, आपणा खरीदो और देश अर प्रदेश की ताकत बढ़ाओ। जब ताई हाम आपणा सामान नहीं खरीदागें, तब तक किस तरीयां मजबूत होवांगें। इसलिए सारे प्रदेशवासी आपणै देश का बणया सामान बरतों। इसतै सारे भाईयां नै फायदा होगा, अर आपणे बालकां नै रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें