शहीदों को समर्पित तंदवाल में रक्तदान शिविर कल
बराड़ा। गलवान घाटी में शहीद हुए भारत माता के सपूतों और विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और जिला युवा विकास संगठन के सौजन्य से तंदवाल गांव में रविवार को महा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर काम्युनिटी हाल में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक चलेगा।