साहा इलाके में निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि लेंटर गिरने से काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गये, वहीं पड़ोस की एक महिला भी लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में घायलों को प्राइवेट तो किसी को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचे घायलों मजदूरों में कृष्ण, विजय व रविंद्र शामिल है। डॉक्टर का कहना था कि घायलों मजदूरों की टांग, बाजू में फ्रेक्चर व शरीर पर चोटें आई। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग का काम चल रहा था। लेंटर काफी ऊंचाई पर डालने के कारण गिरने का खतरा बना था। शनिवार को अचानक लेंटर गिर गया। बताया जाता है कि बिल्डिंग में काम करते समय भारी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। लेंटर के एक हिस्से पर जो मजदूर काम कर रहे थे वह सभी घायल हो गये।