शंभू टोल टैक्स के पास डस्टर गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे पहले जब यह गाड़ी टोल टैक्स पर पहुंची तो यहां मौजूद स्टाफ ने गाड़ी से धुआं निकलते हुए देखा। इसकी सूचना कार में सवार युवकों को दी। युवकों ने भी समझदारी दिखाते हुए देर नहीं की और कार से बाहर निकलकर जान बचाई। कुछ ही क्षणों में कार धू-धू कर जलने लगी। इस तरह स्टाफ की सूझबूझ से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शंभू टोल टैक्स के पास अचानक डस्टर गाड़ी से धुआं निकलने लगा। पंजाब की पीबी 23 आर 4998 नंबर कार में उस समय दो युवक सवार थे। टोल टैक्स के स्टाफ ने गाड़ी में सवार युवकों को बताया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। यह सुनते ही दोनों युवक कार से उतर गए। जैसे ही युवक कार से निकले कार आग की चपेट में आ गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।