फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रकाशोत्सव में निकला नगर कीर्तन, टेका माथा

विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों का स्वागत करती संगत। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। साहिब-ए-कमाल दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव की खुशी में नगर कीर्तन का आयोजन किया। नगर कीर्तन रविवार को गांव नन्हेड़ा के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया व पांच प्यारों की अगुवाई में प्रारंभ हुआ जोकि विद्या नगर कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, नन्हेड़ा मार्केट, मिलाप नगर, नन्हेड़ा गांव, गुरुद्वारा दशमेश दरबार से होते हुए देर शाम को वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह संगत ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ गुरु चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह मच्छौंडा ने नगर कीर्तन का आनंद विहार चौक पर स्वागत किया और पांच प्यारों को फूलों की माला व सिरोपा डालकर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का किया स्वागत
अंबाला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डिफेंस कॉलोनी की संगत द्वारा साझी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सांझी प्रभातफेरी में गुरुद्वारा सिंह सभा तोपखाना, गुरुद्वारा साहिब डिफेंस कॉलोनी और कलरेहड़ी का सामूहिक तौर पर संगत ने स्वागत किया। इस दौरान संगत ने तन-मन-धन से सेवा निभाई। इस मौके पर भाई अरविंदर सिंह जी (अंबाला वाले) की ओर से विशेष कीर्तन सेवा, जसपाल सिंह और सरदार मठी वाले और खन्ना परिवार और छोटे बच्चों ने सेवा में सहयोग दिया।

नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों का स्वागत करती संगत। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें