अंबाला। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखी। कबाड़ी बाजार में दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाने के साथ-साथ जब्त भी कर लिया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए भेदभाव के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दूसरे बाजारों में स्थाई अतिक्रमण कई-कई फीट तक है और वहां पर कोई नहीं जाता। हमारे यहां अस्थाई अतिक्रमण है वो भी अधिकारी बार-बार आकर हटा देते हैं। इसके बावजूद टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान टीम ने गर्वनमेंट कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर थड़ा व दीवार बनाकर किए अतिक्रमण को भी हटाने के लिए बोला। टीम ने कॉलेज के बाहर निशानदेही कर चेतावनी देकर लौट गई।