फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद ने चलाया अभियान, अतिक्रमण पर किया पांच हजार का चालान

विज्ञापन
अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास सड़क पर ​किए अतिक्रमण को हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद ने बुधवार को अंबाला-साहा हाईवे पर गांधी मैदान के बाहर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया। मैदान के पास चहारदीवारी के किनारे निर्मित की गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाया गया। इस दौरान बीसी बाजार के नजदीक सड़क पर टाइलें लगाकर किए कब्जे को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने पर पांच दुकानदारों के एक-एक हजार रुपये के चालान भी किए गए। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि छावनी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपने सामान को अपनी हद में रखें ताकि सड़क पर आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान कैंट थाना प्रभारी अजैब सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें