फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर और गांव होंगे जगमग, बदली जाएंगी 17 हजार लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम में आए गांवों में अब अंधेरा नहीं छाएगा और शहर में भी पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदलकर नई एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम करीब नौ करोड़ का बजट खर्च करेगा।
विज्ञापन

गांव और शहर में 17 हजार प्वाइंट पर नई एलईडी लाइट लगेंगी। इसको लेकर मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर होने पर यह कार्य शुरू होगा। नगर निगम इसको लेकर एस्टीमेट तैयार कर रहा है। खास बात यह होगी कि नगर निगम में आए गांवों में नए पोल लगाए जाएंगे और वहां भी नई एलईडी लाइट लगेंगी। अभी तक निगम ने गांवों में एलईडी लाइट नहीं लगाई थी। इन गांवों के लोग भी कई बार निगम अधिकारियों के समक्ष यह मांग रख चुके हैं और निगम हाउस की बैठक में यह मुद्दा कई बार गूंजा।
स्ट्रीट लाइटों के लिए बन रहा एस्टिमेट
शहर में करीब 26 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं। इन प्वाइंट में से अभी करीब 17 हजार प्वाइंट पर एलईडी लाइट लगाकर पुरानी लाइट बदली जाएंगी। निगम अब स्ट्रीट लाइट को बदलने व लगाने को लेकर एस्टीमेट तैयार कर रहा है कि कहां कितनी सामान डालेगा और नए पोल कहां और कितने लगेंगे। यह एस्टीमेट मुख्यालय में भेजा जाएगा और इसके बाद अप्रूवल आने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में करीब 11 नए गांव शामिल किए गए थे। इन गांव में अभी तक निगम ने स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई हैं और शहर में भी कई प्वाइंट ऐसे हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट काफी पुरानी हैं और खराब हो चुकी हैं। अब इन लाइटों को भी बदला जाएगा और बाकी के जो प्वाइंट रह जाएंगे। उनके लिए स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए काम कराया जाएगा। यह कार्य भी एक-दो दिन में शुरू होगा।

शहर में 17 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंट की लाइट बदली जाएंगी। इन प्वाइंट पर 45 से लेकर 200 वाट की नई एलईडी लाइट लगेंगी। नगर निगम में आए गांवों में नए पोल और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसको लेकर निगम की प्रक्रिया चल रही है। यह लाइट 9 करोड़ के बजट से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें