फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईंट भट्ठों पर सीआईडी और सीएम फ्लाइंग टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खंड के गांव बधौली स्थित दो ईंट भट्ठों पर सीआईडी व सीएम फ्लाइंग अंबाला की संयुक्त टीम ने छापामारी की। बधौली स्थित एमएस दाता राम ब्रिकस कीलन (शिव शंकर ब्रिक्स) और जय उषा मां ग्राम उद्योग समिति बधौली (जे एम डी ईंट भट्ठा) पर ईंट पकाने के लिए इस्तेमाल की जा रही प्रतिबंधित ज्वलनशील सामग्री मिली। दोनों जगह कार्य कर रहे श्रमिकों के संबंध में भट्ठा संचालकों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर लेबर निरीक्षक द्वारा विभिन्न श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई करने के लिए स्पोट इंस्पेक्शन प्रोफार्मा तैयार किया गया। इसी प्रकार एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण द्वारा प्रतिबंधित ज्वलनशील सामग्री जलाने के लिए क्लोजर नोटिस जारी किया जाएगा। बिना अनुमति सबमर्सिबल का पानी प्रयोग करने पर ईंट भट्ठा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। टीम में विपिन कुमार जिला निरीक्षक सीआईडी अंबाला, सुभाष वर्मा श्रम निरीक्षक अंबाला, सुखराम साइंटिस्ट बी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंबाला, नीतीश चंदेल सिंचाई विभाग एसडीओ नारायणगढ़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें