अंबाला। छावनी में सीआईए स्टाफ मुलाना ने सूचना के आधार पर नशीले पदार्थ (चिट्टा) की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सीआईए स्टाफ के एसआई मतलुब हुसैन को सूचना मिली थी कि ग्वाल मंडी, रामबाग रोड निवासी मोहित उर्फ एलईडी हेरोइन बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर सरकारी कॉलेज चौक, पंजाबी गुरुद्वारा के पास रेडिंग पार्टी तैयार की गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी (एईटीओ एक्साइज) लोकेश कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी की पैंट की जेब से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना कैंट में आरोपी मोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह खेप चंडीगढ़ के मलोया निवासी लखन से खरीदकर लाया था। पुलिस मामले के अन्य लिंक्स की गहराई से जांच कर रही है। संवाद