अंबाला सिटी। कट्टे सहित वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे छावनी के तेली मंडी निवासी विक्रम उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीआईए-1 के सहायक उप निरीक्षक विशाल कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को मनमोहन नगर सद्दोपुर रोड के नजदीक विश्वकर्मा धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया गया। विक्रम उर्फ भूरी की तलाशी लेने पर उसके पास से 312 बोर का कट्टा बरामद हुआ, कट्टे को खोलकर चैक करने पर इसके चैंबर से कोई भी कारतूस बरामद नहीं हुआ।